13 नंबर को दुनियाभर में अनलकी संख्या के तौर पर देखा जाता है, इसलिए बहुत से लोग इस अंक का इस्तेमाल करने से बचते हैं। वैसे इसका सबसे ज्यादा डर पश्चिमी देशों में देखने को मिलता है।
अंक 13 को दुर्भाग्य का अंक माना जाता है, परंतु ज्योतिष इसको आकस्मिकता का अंक मानता है। यह अंक ज्योतिष का सबसे रहस्यमयी अंक है।
तेरह अंक को लेकर लोगों के मन में भय रहता है, क्योंकि यह कई मिथकों से जुड़ा है। तेरह व शुक्रवार के संयोग को सबसे अशुभ माना जाता है। क्योंकि इस संयोग पर कई ऐसी घटनाएं घटी हैं जिनके कारण लोगों के मन में डर बैठ गया है कि 13 नंबर अशुभ है।
फेंगशुई के अनुसार 13 नंबर विकास और सकारात्मक जीवंतता से जुड़ा है। 13 नंबर सबकुछ खत्म होने के बाद नया जीवन शुरू होने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि जीवन में कुछ नया होने वाला है।
बहुत कम ही लोग यह बात जानते होंगे कि हमारे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की कई बिल्डिंग्स में 13वां फ्लोर नहीं होता है।
हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी महीने की 13 तारीख हिंदू धर्म के हिसाब से बड़ी महत्वपूर्ण होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 13वां दिन त्रयोदशी का होता है। जो कि भगवान शिव को अर्पित है।
अंक 13 से लोगों को यह डर मनोविज्ञान की भाषा में थर्टीन डिजिट फोबिया या ट्रिस्काइडेकाफोबिया कहलाता है। जिसमें मनोविज्ञान के अनुसार व्यक्ति के सोचने की क्षमता में कमी आ जाती है। मनोविज्ञान के अनुसार यह डर लोगों के आत्मविश्वास को कम कर देता है।