अशुभ परिणाम

घर से बाहर निकलते हुए कुछ चीजों का दिख जाना शुभ नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं कि घर से बाहर निकलते समय किन चीजों का दिखना अशुभ होता है।

दूध वाले का दिख जाना

घर से बाहर जाते समय दूध वाले का भी दिख जाना असफलता का सूचक होता है। घर से निकलते ही अगर दूध वाला दिख जाए तो वापस घर जायें। 2 मिनट घर पर रहें और फिर पानी पीकर घर से निकलें।

खाली बर्तन या कूड़ा

किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जाते समय खाली बर्तन और कूड़ा दिखना भी अशुभ माना जाता है। यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और ये चीजें आपने देख ली तो आपको उस कार्य में असफ़लता ही मिलेगी।

दो से अधिक

बाहर जाते समय दो या दो से अधिक छींक आना शुभ माना जाता है। अगर घर से निकलते हुए किसी ने छींक दिया है तो वापस जाकर 2 मिनट बाद ही निकलें। वरना बनने वाला काम भी बिगड़ सकता है।

मांगलिक कार्य का सूचक

घर से निकलते हुए अगर फूल या फूल की माला दिख जाये तो ये शुभ संकेत है। यह इस बात का संकेत है कि कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।

ईश्वर का करें ध्यान

किसी शुभ कार्य के लिए निकलते समय अगर ऐसी कोई चीज दिख जाये जो अशुभ है तो तुरंत अपने आराध्य इष्ट का नाम लें लें। यह स्टोरी सिर्फ़ मान्यताओं पर आधारित हैं।