होलिका दहन की राख से करें ये 4 उपाय, गरीबी होगी दूर

इस साल होली 25 मार्च की है| इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो 24 मार्च को है| ऐसा विश्वास किया जाता है कि अगर इस दिन होलिका की राख से कुछ उपाय कर लिए जाएँ, तो इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है| आइये जानते हैं इस बारे में

राख और लाल कपड़ा

होलिका दहन की राख ठंडी होने के बाद एक लाल कपड़े में बांध लें| अब इसे अपनी तिजोरी या जहाँ आप अपने पैसे रखते हैं वहाँ पर संभालकर रखे| अगली पूर्णिमा तिथि पर उस राख को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें|

धन लाभ

होलिका दहन पर इस उपाय को करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है| साथ ही, इस उपाय से धन आने के अन्य मार्ग भी  खुल सकते हैं|

सेहत में आएगा सुधार

यदि आपके घर में कोई लंबे समय से अस्वस्थ चल रहा है तो होलिका दहन की राख से जुड़ा यह उपाय करने से उसके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है|

बुरी नजर हटाने का उपाय

इसके लिए एक काले रंग के कपड़े में होलिका दहन की राख, 4 कपूर और 4 लौंग को लपेंटे| अब इसे अपने परिवार के सदस्यों पर से उतारें|

नकारात्मकता होगी दूर

होलिका दहन की राख के इस उपाय से नकारात्मकता भी दूर हो सकती है|

नवग्रह शांत करने का उपाय

इसके लिए होलिका दहन की राख को अगले दिन पूर्णिमा तिथि पर नहाने के पानी में डालकर स्नान करें|| ऐसा करने से नवग्रह शांत हो सकते हैं|

होलिका का विवाह किससे तय हुआ था जानने के लिए क्लिक करें|