रामलला की मूर्ति किसने बनाई ?

रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है।

राम लला की प्रतिमा किस रूप में हैं?

राम लला की प्रतिमा बाल स्वरूप रूप में हैं|

राम मंदिर की लंबाई चौड़ाई क्या है?

मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। 

राम मंदिर का प्रवेश द्वार कैसा है ? 

राम मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा की ओर है, सिंह द्वार से 32 सीढ़ियां चढ़कर प्रवेश होगा।  

रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा? 

नई मूर्ति के साथ गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

राम मंदिर परिसर के चारों कोनों में क्या होगा ? 

राम मंदिर परिसर के चारों कोनों पर चार मंदिर होंगे, जिनमें सूर्य देव, देवी भगवती, गणेश भगवान और भगवान शिव को समर्पित होंगे।  

राम मंदिर में आरती का समय क्या है ? 

अयोध्या राम मंदिर में आरती तीन टाइम की जाएगी, जिसका समय सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे होगा।