1. Vishnu Lakshmi marriage story 2. भगवान विष्णु के विवाह की रोचक कथा जानकर हो जायेंगे हैरान

Vishnu Lakshmi marriage story | भगवान विष्णु के विवाह की कथा
Vishnu Lakshmi marriage story : सनातन धर्म में विवाह के अनेक रूप हैं, जिसमें से ब्रह्म विवाह को ही विवाह का उत्तम रूप माना गया है। धर्मग्रंथों में शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम-सीता विवाह, रुक्मणी-कृष्ण विवाह और भगवान विष्णु-लक्ष्मी विवाह के अनेक रोचक प्रसंग पढ़ने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं माता लक्ष्मी- विष्णु के विवाह की संक्षिप्त कहानी।
ऋषि भृगु की पुत्री माता लक्ष्मी थीं। भृगु ऋषि एक भाई राजा दक्ष थे। माता लक्ष्मी के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया। माता लक्ष्मी मन से भगवान विष्णु को पति मान चुकी थीं लेकिन नारद मुनि भी लक्ष्मी माता से विवाह करने की इच्छा रखते थे। नारद मुनि ने सोचा कि राजकुमारी लक्ष्मी हरी रूप पाकर ही उन्हें स्वीकार करेंगी।
तब नारद जी विष्णु जी के पास हरि के समान सुदंर रूप मांगने पहुँच गये। भगवान विष्णु ने नारद जी की इच्छानुसार उन्हें हरि रूप दे दिया। हरि रूप में नारद जी स्वयंवर में पहुँचे तो उन्हें पूरा विश्वास था कि राजकुमारी उन्हें ही वरमाला पहनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजकुमारी लक्ष्मी ने नारद जी को छोड़कर विष्णु जी के गले में वरमाला डाल दी।

नारद जी उदास मन लेकर वहाँ से लौट रहे तो रास्ते में उन्होंने एक जलाशय में अपना चेहरा देखा। अपने चेहरे को देखकर वह दंग रह गये, क्योंकि उनका चेहरा बंदर जैसा लग रहा था। उन्हें भगवान विष्णु पर बड़ा क्रोध आया नारद जी समझ गये कि विष्णु जी ने उनके साथ छल किया।
‘हरि’ का एक अर्थ ‘विष्णु’ होता है और एक वानर होता है।
नारद जी क्रोध में सीधे बैकुंठ पहुँचे और आवेश में आकर भगवान विष्णु को उन्होंने श्राप दे दिया कि आपको मनुष्य रूप में जन्म लेकर पृथ्वी लोक पर जाना होगा। जिस तरह मुझे स्त्री वियोग सहना पड़ा है, उसी प्रकार आपको भी स्त्री वियोग सहना होगा।
इसलिए भगवान राम और सीता के रूप में जन्म लेकर विष्णु और देवी लक्ष्मी को वियोग सहना पड़ा।
Vishnu Lakshmi marriage story अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Important FAQs
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विवाह कब हुआ था? | When did the marriage of Goddess Lakshmi and Lord Vishnu take place?
इस विवाह का समय बहुत प्राचीन है, परंतु यह विवाह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को हुआ था।
भगवान विष्णु के विवाह की क्या कहानी है? | What is the story of Lord Vishnu’s marriage?
एक बार देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन की प्रक्रिया हुई थी। इस समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी उत्पन्न हुई थी और उन्होंने भगवान विष्णु को अपना पति चुना था।
भगवान विष्णु जी के विवाह में कौन-कौन शामिल थे? | Who were involved in the marriage of Lord Vishnu?
विवाह में देवताओं के साथ-साथ ऋषियों ने भी भाग लिया था।