1. रोहित विराट प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण 2. rohit virat pran prtishtha amantran

0
रोहित विराट प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण

Photo: Rohit Sharma instagram I'd

रोहित विराट प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण: राम मंदिर शुभारंभ की तैयारियां और प्राण प्रतिष्ठा अपने अंतिम रूप में पहुँच चुकी हैं। शुभारंभ कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट से लगभग सात हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया हैं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में संत-धर्माचार्य, कलाकार, साहित्यकार, खेल जगत की हस्तियाँ (रोहित विराट प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण), न्यायाधीश, उद्योगपति आदि शामिल होंगे। समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत तीन हज़ार वीवीआईपी शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा क्या है? (What is Pran Pratistha?)

शायद आपने भी यह शब्द पहली बार सुना होगा। तो चलिए जानते हैं इस शब्द का अर्थ क्या है? इन दिनों क्यों यह शब्द चलन में है? प्राण प्रतिष्ठा उस अनुष्ठान या समारोह को कहते हैं, जिसमें प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करने के बाद देवता या देवी को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए भजन और मंत्र का पाठ किया जाता है और फिर प्रतिमा की आँख खोली जाती हैं।

प्रतिष्ठा का अर्थ है, ईश्वरत्व को स्थापित करना। प्राय: जब भी कोई स्थापना होती हैं, तो उसके साथ वैदिक मंत्रों का जाप होता है और अन्य अनुष्ठान और प्रक्रियायें होती हैं। किसी देव या देवी की प्रतिमा की स्थापना मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ होती है।

सनातन धर्म जब किसी मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जाती है तब मंत्रोच्चार द्वारा देवी-देवता का आवाहन किया जाता है ताकि देवी-देवता उस मूर्ति में प्रतिष्ठित (विराजमान) हों|

ये क्रिकेटर होंगे प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा (These cricketers will be part of Pran Pratistha)

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र क्रिकेट जगत के इन सितारों को भी भेजा गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीतें दिनों सचिन रमेश तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी आमंत्रित (रोहित विराट प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण ) किया गया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे रामलला की आरती (Prime Minister Narendra Modi will perform the Aarti of Ramlala)

श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित राममंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की पहली आरती देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए 150 वैदिक आचार्यों को आमंत्रित किया गया हैं। रामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वैदिक आचार्यों की टोली का चयन काशी के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में किया गया है।

वैदिक विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रमुख आचार्य होंगे। प्रमुख आचार्य दीक्षित जी के साथ लगभग डेढ़ सौ विद्वानों की मंडली रहेगी। ये विद्वान पाठ, पारायण, यज्ञ आदि करेंगे।

रामलला की शोभायात्रा (Ramlala’s auspicious visit)

17 दिसंबर 2023 को रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकालकर राम जन्मभूमि परिसर में प्रतिष्ठित की जाएगी। उसके बाद 18 जनवरी से अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रधानमंत्री सबसे पहले जटायु मंदिर जाएंगे (Prime Minister will first go to Jatayu temple)

गोविंद देवगिरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्रीराम जन्म भूमि परिसर में सबसे पहले जटायु मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जटायु उन कारसेवकों, बलिदानियों के प्रतीक हैं, जिन्होंने श्रीराम के कार्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

प्रधानमंत्री उन सबके प्रतिनिधि के रूप में जटायु को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद माननीय प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। फिर प्राण प्रतिष्ठा में उद्घाटन भाषण को संबोधित करेंगे। इसके बाद समारोह में आए देश के महंतों, वैदिक आचार्यों, पुरोहितों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। अंत में देश-विदेश से आए अतिथियों को रामलला के दर्शन करायेंगे।

15 दिसंबर को रामलाला की मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी (Ramlala’s idol will be ready on 15th December)

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट समिति के अनुसार 15 दिसंबर को रामलला की मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि रामलला (भगवान राम के बालस्वरूप) की तीन मूर्तियाँ बनवाई जा रही हैं। जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *