How to care old age in winter 2024, सर्दियों में कैसे करें बुजुर्गों की देखभाल
Photo Credit: freepic.com
How to care old age in winter:- दिसंबर का महीना लगते ही उत्तर भारत के अनेक राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हम सभी गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। लेकिन कड़ाके की ठंड बड़े बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक होती है। ऐसे में आप अपने बड़े बुजुर्गों को कड़ाके की ठंड से कैसे बचाए? ये आपके लिए चुनौतियों से भरा होता है। तो आज हम आपको कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बतायेंगे।
चलिए जानते हैं सर्दियों में (How to care old age in winter) बुजुर्गों की सेवा कैसे करें?
बुजुर्गों की करें गुनगुने तेल से मालिश (Benefit of lukewarm oil Massage)
सरसों का तेल हमारे दैनिक आहार का अहम हिस्सा है। इसी सरसों के तेल में अजवाइन, हींग और लहसुन डालकर थोड़ी देर हल्की आंच पर पका लिया जाए तो यह ठंड से बचने की एक औषधि बन जाएगी। यदि आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों (How to care old age in winter) के हाथ-पैरों और तलवों में नियमित इस तेल से मालिश करते हैं तो उन्हें ठंड कम लगेगी।
चिकित्सकों के अनुसार सरसों तेल से उन्हें पोषण मिलता है। ब्लड ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और जोड़ों की स्टिफनेस दूर होती है। बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और ड्राइनेस भी नहीं होती। ऐसा होने पर कड़ाके की ठंड में बड़े-बुजुर्गों को राहत भी मिलती है।
बुजुर्गों को नियमित व्यायाम कराएँ (Benefit of regular exercise to the elderly)
बढ़ती उम्र में व्यायाम करना बहुत जरूरी है क्योंकि उम्र के साथ हमारी इम्युनिटी भी कम होने लगती है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए व्यायाम एक अच्छा माध्यम है। सर्दी के मौसम में धूप निकलने के बाद बड़े बुजुर्गों को घर की छत या घर के आसपास किसी पार्क में उनकी उम्र के हिसाब से थोड़ा बहुत व्यायाम अवश्य करवाएं।
laughing एक्सरसाइज अवश्य करवाएं। इससे बड़े बुजुर्गों (How to care old age in winter) का स्ट्रेस लेवल कम होगा। क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ अकेलापन जीवन का अहम हिस्सा बन जाता है। जो कई बार अवसाद का कारण भी बन जाता है। इसलिए अपने बड़े बुजुर्गों की देखभाल करने के अलावा उनके साथ समय भी बिताये।
सर्दियों में बुजुर्गों को क्या खिलाये (what to feed the elderly in winter)
सर्दियों में बड़े बुजुर्गों को जल्दी पचने (Digest) वाले खाद्य पदार्थ खिलाएं। क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ अपच की समस्या घर कर जाती है। जो सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं होती है। पेट का सही रहना बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए भूलकर कर भी सर्दियों में बड़े-बुजर्गों (How to care old age in winter) को ऐसा भोजन न दे। जो जल्दी न पचता हो। ऐसे में दलिया, दाल-रोटी, सलाद आदि ही दें।
बुजुर्गों को गर्म पानी ही पीने के लिए दें (Benefit of hot water to elderly in winter)
सर्दियों में तो हर उम्र के लोगों को गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी का सेवन करने से हमें कभी भी जुखाम और खांसी नहीं हो सकती है। सर्दियों में बड़े बुजुर्गों के लिए गर्म अपनी रामबाण का काम करता है। गर्म पानी का सेवन बड़े बुजुर्गों (How to care old age in winter) को ठंड से बचाता है। साथ ही गर्म पानी के सेवन से पेट भी साफ रहता है। गर्म पानी खाने को जल्द पचाने में मदद करता है। बॉडी डिटॉक्स भी होती है।
सर्दियों में बड़े बुजुर्गों को नियमित नहाने से बचना चाहिए। लेकिन बहुत से बुजुर्गों का बिना नहाये काम नहीं चलता। तो ऐसे लोगों को हमेशा गर्म पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
गुड़ से बनी चाय का सेवन (Benefit of jaggery tea in winter)
चाय के शौक़ीन तो हम सभी है लेकिन चीनी वाली स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक भी है। ऐसे में हम अपने बड़े बुजुर्गों (मधुमेह मरीज को न दें) को गुड़ से बनी चाय ही दें। गुड़ का सेवन सर्दी में बचने का बेहतर विकल्प है। भोजन के बाद यदि थोड़ा गुड़ खा लिए जाए तो इससे डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है। गुड़ के साथ अदरक मिलाकर खाने से खासी जुखाम सही हो जाता है।
Disclaimer:- इस लेख में मात्र बड़े बुजुर्गों (How to care old age in winter) की सेवा की सूचनात्मक जानकारी दी गयी है। इसकी पुष्टि thebhaktitimes.com नहीं करती है। किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।
