Easy way to weight loss in Hindi, वजन कम करने के 10 आसान तरीकें
Easy way to weight loss in Hindi :- हम में से अधिकांश लोग या यों कहें की हम सभी नववर्ष पर ख़ुद को फिट करने या वजन को कम करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन हर बीतते महीने के साथ हम अपने लक्ष्य के प्रति बेपरवाह होते जाते हैं। जिसका नतीजा निकलता है कि साल के अंत तक हमारा वजन पिछले साल की तुलना में कई किलो बढ़ चुका होता है। और एक बार फिर नववर्ष आ जाता है और हम फिर संकल्प करते हैं। इस तरह ये प्रक्रिया तउम्र चलती रहती हैं।
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साधना की आवश्यता होती है। वजन कम करना भी एक साधना है। जिसमें हमें पूरे एक वर्ष तक अपने पसंदीदा खानपान (फास्ट फ़ूड) से मुँह मोड़ना पड़ता है। और शरीर से ख़ूब पसीना बहाना पड़ता है। जो लोग इस साधना को एक वर्ष तक कर लेते हैं उनका वजन कम हो जाता है। आज हम इस साधना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तरीकों पर बात करेंगे जिनका पालन करके आप वजन घटाने की यात्रा को कम अड़चनों के साथ पार कर पाएंगे।
बस आपको अपनी दैनिक जीवनशैली में और लाइफ स्टाइल में थोड़ा फेरबदल करना होगा और फिर आप भी फैट टू फिट (Easy way to weight loss in Hindi) तक के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वजन कम करने के 10 आसान तरीकें बता रहे हैं।
तो चलिए जानते हैं Easy way to weight loss in Hindi के बारें में विस्तार से:-
1. भरपूर पानी पियें :- पानी के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। पानी ही हमारी मशीनरी को सुचारू रूप से नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है। यदि आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो कम से कम चार लीटर पानी रोज पियें। इससे आपके शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और वाटर रिटेंशन की समस्या खत्म होगी। साथ ही पाचन क्रिया में भी सुधार होगा। पाचन क्रिया का सही न होना भी वजन (Easy way to weight loss in Hindi) बढ़ने का एक मुख्य कारण है।
जानकारों के अनुसार, अधिक पानी पीने से कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है, इसलिए ‘जल ही जीवन है’ इस सिद्धांत को आत्मसात कर लें और नियमित 4 से 5 लीटर पानी पियें।
2. चीनी से दूरी बनायें :- मीठा हम सभी को पसंद होता है और इसी मीठे की वजह से हमारा वजन तेजी से बढ़ता है। हम दिन की शुरूआत चाय से करते हैं और लंच या डिनर करने के बाद भी अपने मन को संतुष्ट करने के लिए कुछ न कुछ मीठा अवश्य खाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस रूटीन को छोड़ना होगा।
चाय या कॉफी में चीनी का सेवन न करें। खाना खाने के बाद यदि मीठा खाने का मन करें तो कोई मीठा फल खा लें। धीरे-धीरे इन आदतों को भी छोड़ने की कोशिश करें। चीनी न केवल खाली कैलोरी में अधिक होती है, बल्कि हमारे मेटाबालिज़्म को भी धीमा कर देती है। इससे मोटापा (Easy way to weight loss in Hindi) बढ़ने लगता है।
3. प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं :- प्रोटीन युक्त आहार वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उच्च प्रोटीन आहार लेने से मेटाबालिज़्म में सुधार होता है और पेट भरा होने का एहसास देर तक बना रहता है। साथ ही इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है।
प्रोटीन ट्राइग्लिसराइड्स, रक्तचाप और मोटापे को नियंत्रित करता है और वजन (Easy way to weight loss in Hindi) को तेजी से कम करता है। यदि आप अपने आहार में प्रोटीन का सेवन कम करते हैं तो इसे सुधारें। अपने दैनिक आहार में दाल, अंडे, पानी और सोया उत्पादों को शामिल करें। इससे आप वजन घटाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा सकते हैं।
4. वॉक (टहलना) करना शुरू करें :- वजन घटाने के लिए आहार के साथ शरीर को सक्रिय रखना भी आवश्यक है। बिस्तर पर पड़े रहने से वजन कम करने का सपना बस सपना बनकर ही रह जाता है। इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम 45 मिनट रोज चलने का नियम बनायें। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर के आंतरिक अंगों की मालिश भी होती है। रात्रि भोजन के बाद कम से कम 1000 कदम चलने की कोशिश करें। यदि आप अपने बढ़ते वजन को शीघ्र कम करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा मंत्र हो सकता है।
5. खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं :- मीठे की तरह तला भुना और मसालेदार खाना हम सबके मन को भाता है। ख़ासकर मैदे से बनी सामग्री तो हमारे दैनिक खानपान का हिस्सा बन चुकी हैं। जानकर बताते हैं कि सफेद खाद्यय (चीनी, मैदा) सामग्री स्वीट पाइजन होता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। वजन घटाने के लिए इन चीजों को छोड़ना होगा।
अपने दैनिक आहार में फाइबर युक्त खाद्यय सामग्री को शामिल करें। फाइबर न केवल बॉडी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बल्कि आंत को साफ़ रखता है। वजन कम करने की (Easy way to weight loss in Hindi) यात्रा में आपको रेशेदार भोजन का सेवन करना चाहिए। जैसे साइलियम भूसी, चिया बीज, फल और हरी सब्जियां आदि।
6. खाने में तेल पर रखें लगाम :- भारतीय घरों में पराठा, पूड़ी और पकोड़े जैसे व्यंजन अधिक खाये जाते हैं। इन व्यजंनों में तेल की एक परत ऊपर से ही तैरती हुई दिख जाती है। यही तेल आपके वजन कम करने की यात्रा में सबसे बड़ा रोड़ा है।
आदर्श रूप से, आपके आहार में एक महीने में 900 ग्राम से अधिक तेल नहीं होना चाहिए। ऊपर जिन व्यजंनों का जिक्र किया गया है वे सभी व्यंजन तेल में डूबे होते हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस पर नज़र रखें कि आप कितना तेल खा रहे हैं। इसका आपके वजन कम करने की यात्रा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। और आप फैट टू फिट (Easy way to weight loss in Hindi) यात्रा को आसानी से हासिल कर लेंगे।
7. खाने को चबा कर खाये :- कहते हैं कि हमारे जितने दांत है हमें अपने आहार को उतनी ही बार चबा कर खाना चाहिए। इसलिए अपने निवाले को कम से कम 32 बार जरूर चबा कर खाये। जानकारों के अनुसार, आप अपने प्रत्येक निवाले का स्वाद लें और खाना तभी निगलें जब खाना पूरी तरह से चबा लिया गया हों। यह भी आपके वजन कम करने की यात्रा में अहम भूमिका निभा सकता है।
8. खाना छोड़े नहीं खाना रोज खाये :- अक्सर यह देखा गया है कि लोग वजन कम करने के लिए खाना छोड़ देते हैं और दिन में एक बार खाना खाते हैं, जो कि गलत है। यदि आप ख़ुद को लंबे समय तक भूखा रखकर कैलोरी को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं तो यह तरीका पूरी तरह से गलत है।
हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा हमें भोजन से ही मिलती हैं। इसलिए अपनी भूख का सम्मान करें और अपने दिमाग को यह सोचने का अवसर ही न दें कि आप भूखें हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि चार बार खाये पर थोड़ा-थोड़ा खाये। हमेशा याद रखें कि वजन (Easy way to weight loss in Hindi) कम करना एक साधना है और कोई भी साधना भूखे पेट पूरी नहीं हो सकती।
9. खाने के समय को अनुशासित करें :- अपने खानपान का एक निश्चित समय सुनिश्चित करें। सुबह का नाश्ता पेटभर कर करें। लंच में नाश्ते से थोड़ा कम खाना खाने खाये और रात्रि का भोजन (कम मात्रा में करें) न मात्र का करें, क्योंकि रात्रि का भोजन ही हमारे वजन को बढ़ाता है। जो लोग वजन (Easy way to weight loss in Hindi) कम करने की साधना को हासिल करना चाहते हैं उन्हें ऊपर दिए तीन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। तो उन्हें संभावित परिणाम मिलेंगे।
विशेषज्ञ बताते हैं कि शाम सात बजे के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। इसलिए 7 बजे तक रात्रि भोजन कर कर लें। ऐसा करने से भोजन को पचने के लिए पूरा समय मिल जाएगा और आपका वजन भी कम होगा।
10. चीट मील के बाद कैलोरी का संतुलन बनाएं :- कोई भी व्यक्ति हमेशा खानपान को लेकर पूरी तरह अनुशासित नहीं रह सकता और ऐसा अक्सर होता है। कई बार हम शादी पार्टी, बर्थडे पार्टी या किसी त्योहार के अवसर पर हम तेल मसालों से भरपूर खाना खा ही लेते हैं। लेकिन इस खाने से मिली एक्सट्रा कैलोरीज़ को अगले दिन कैसे नियंत्रित करते हैं ये महत्वपूर्ण है। इसलिए बिंज ईटिंग के बाद अगले तीन दिनों तक हल्का खाना खाएं।
पानी, छाछ, दही, तरबूज आदि का सेवन ख़ूब करें। ऐसी चीजों के सेवन से आप अतिरिक्त कैलोरी को संतुलित कर सकेंगे। ऐसा करके आप फैट टू फिट (Easy way to weight loss in Hindi) यात्रा को दोबारा ट्रैक पर ला सकेंगे और अपनी वजन कम करने की साधना को पूरा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें :- रोजाना एक चुकंदर खाने के फायदें जानकर आप हैरान हो जाएँगे
संक्षित्प :- इस लेख में आसानी से वजन कम करने के 10 तरीकें बताएँ गए हैं। साथ ही लेख के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण बातों जैसे कि वजन कैसे कम करें, वजन कैसे कम करें घरेलू उपाय, how to reduce belly fat, how to become fat to fit, how to reduce belly fat in 15 days, how to reduce belly fat without exercise, how to reduce belly fat naturally at home, how to reduce body fat, how to reduce belly fat in hindi, 10 din me vajan kaise kam Karen, fat to fit, rapid weight loss remedies, Easy way to weight loss in Hindi इन सभी बातों को इस लेख के माध्यम से cover करने की कोशिश की गयी हैं।
Disclaimer :- लेख दी गयी सभी जानकारियाँ सूचनात्मक है जो पत्र-पत्रिकाओं से संगृहित की गयी है। इसकी पुष्टि thebhaktitimes.com नहीं करती। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श करें।