Chandra Grahan on Holi 2024, होली पर पड़ रहा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें प्रभाव

Chandra Grahan on Holi 2024
Chandra Grahan on Holi 2024: होली का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन के साथ मनाया जाता है, और इसके पश्चात् अगले दिन होली का उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च, 2024 को है, लेकिन इस वर्ष होली रंगोत्सव में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि होली के दिन ही साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक ग्रंथों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय अनेक तरह की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार होली पर चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है।
चलिए जानते हैं 25 मार्च (Chandra Grahan on Holi 2024) को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और होली वाले दिन चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली पर (First lunar eclipse of the year 2024 on Holi)
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा।
तिथि | दिन | चंद्र ग्रहण का समय (आरंभ) | चंद्र ग्रहण का समय (समाप्त) |
25 मार्च 2024 | सोमवार | 10:23 सुबह | 03:02 दोपहर |
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा
यह रंगोत्सव प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि पहले चंद्र ग्रहण को भारत में देखा नहीं जा सकेगा। इस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। इसलिए, चिंता किए बिना आप होली का उत्सव मना सकते हैं।

कहाँ-कहाँ दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Where will the first lunar eclipse of the year be visible?)
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत को छोड़कर विश्व के अन्य देशों में दिखाई देगा।
स्थान | देखें जा सकने की संभावना |
अमेरिका | हाँ |
जापान | हाँ |
रूस | हाँ |
आयरलैंड | हाँ |
इंग्लैंड | हाँ |
स्पेन | हाँ |
पुर्तगाल | हाँ |
इटली | हाँ |
जर्मनी | हाँ |
फ्रांस | हाँ |
हॉलैंड | हाँ |
बेल्जियम | हाँ |
दक्षिणी नॉर्वे | हाँ |
स्विट्जरलैंड | हाँ |
होली चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Effect of Holi lunar eclipse on zodiac signs)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। लेकिन साल के पहले चंद्र ग्रहण 2024 (Chandra Grahan on Holi 2024) का प्रभाव किसी भी राशि पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
साल 2024 में होलिका दहन कब करें? (When to do Holika Dahan in 2024?)
होली 25 मार्च की है और होलिका दहन होली की पूर्व संध्या यानी की 24 मार्च की रात्रि को 11 बजकर 13 मिनट पर कर सकते हैं।
तिथि | ग्रहण की स्थिति | ग्रहण का समय (भारत में) | असर |
25 मार्च 2024 | नहीं दिखेगा | – | कोई असर नहीं पड़ेगा |
24 मार्च 2024 | होलिक दहन का मुहूर्त | 11:13 रात – 12:07 रात | होली का त्योहार मना सकते हैं |
संक्षेप में कहें तो इस सूचनात्मक लेख में होली कब है 2024, होली पर चंद्र ग्रहण 2024, होलिका दहन 2024, होली 2024, होली 2024, Holi 2024, Holika dahan 2024, Chandra Grahan 2024 on holi आदि प्रश्नों के उत्तर उस सूचनात्मक लेख में देने की कोशिश की गयी है।
Disclaimer : Chandra Grahan on Holi 2024 यह सिर्फ़ एक सूचनात्मक जानकारी मात्र हैं, जिसकी पुष्टि thebhaktitimes.com नहीं करती हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।