1. Bhagwan shiv ke mantra 2. भगवान शिव का आशीर्वाद चाहते हैं तो करें इन मंत्रों का जाप

Bhagwan shiv ke mantra
Bhagwan shiv ke mantra : भगवान शिव, सनातन धर्म के त्रिदेवों में एक हैं। शिव को आदियोगी, निलकंठ, रुद्र, महाकाल, शंकर, महादेव, भोलेनाथ, भोले भंडारी, आदिदेव आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव (lord shiva) की उपासना करने से जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान वह स्वयं कर देते हैं। आज हम आपके लिए भगवान शिव के उन प्रमुख मंत्रों की सूची लेकर आये हैं, जिनका नित्य जाप करने से आप भगवान शंकर की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन मंत्रों को।
ॐ नमः शिवाय । Om Namah Shivaya
यह भगवान शिव का एक शक्तिशाली मंत्र हैं। इस मंत्र का समुचित जाप करने से भगवान शिव की कृपा और मानसिक शांति प्राप्त होती है| साथ ही साधक को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है|
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” | “Om Tryambakam Yajamahe, Sugandhim Pushti Vardhanam, Urvarukamiva Bandhanan, Mrityor Mukshiya Maamritat.”
यह महामृत्युंजय मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है| महामृत्युंजय मंत्र का नित्य जाप करने से महादेव शिव अपने भक्त को असमय मृत्यु, हर प्रकार के रोग से रक्षा, अस्वस्थता और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं|

“ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय” | “Om Namah Shivaya Vyomakeshvaraya”
इस मंत्र का जाप करने से भक्त को आत्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है| इस मंत्र का जाप व्यक्ति को सर्वशक्तिमान बनाता है और उसके जीवन में यश, वैभव और सुख-शांति बनी रहती है|
“ॐ नमो भगवते रुद्राय” | “Om Namo Bhagavate Rudraya”
इस मंत्र का जाप भगवान भोलेनाथ के रूद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है| इस मंत्र का जाप करने से शिव भक्त को किसी प्रकार का भय नहीं होता है| साथ ही उसे हर प्रकार का सुख, ऐश्वर्य और समृद्धि भी मिलती है|
“ॐ हं हं सह:” | “Om Ham Ham Sah”
यह सौभाग्य-प्राप्ति शक्तिशाली बीज शिवमंत्र है| इस मंत्र का विधि विधान से स्मरण करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है|
“ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय” | “Om Namah Shivaya Gangadharaya”
यह सर्वसुरक्षा और धैर्य वृद्धि शिवमंत्र है| इस मंत्र का जाप करने से आदिदेव शिव की कृपा से जीवन में धैर्य और सहनशीलता आती है| साथ ही सुरक्षा और धन प्राप्ति भी होती है|
“ॐ नमः शिवाय शान्ताय” | “Om Namah Shivaya Shantaya”
चिंता से मुक्ति और शांति प्राप्ति का शिवमंत्र है| भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी सांसारिक और भौतिक चिंताएं दूर हो जाती है| मन को शांति मिलती है और जीवन में ख़ुशहाली आती है|
“ॐ शंकराय नमः” | “Om Shankaraya Namah”
यह शिव-कृपा प्राप्ति का विशेष मंत्र हैं| वैसे तो इस मंत्र का जाप सभी लोग कर सकते हैं लेकिन विशेषकर इस मंत्र का जाप अघोरी और तांत्रिक साधना के साधक करते हैं| इसके जाप से भगवान शिव का आशीर्वाद जल्दी मिल जाता है|

“ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” | “Om Ham Hanumate Rudratmakaya Hum Phat”
यह एक विशेष मंत्र है| इस मंत्र में भगवान शिव के साथ हनुमान जी की भी स्तुति की गयी है| यह बहुत लाभकारी और फलदायी मंत्र है| इस मंत्र का आस्थापूर्वक जप करने से साधक की सभी बाधाओं और दुःखों का अंत हो जाता है|
“ॐ पार्वतीपतये नमः” | “Om Parvatipataye Namah”
यह मंत्र भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण का अभिवादन करने के लिए है। इस मंत्र में “पार्वतीपतये” का अर्थ है “पार्वती के पति”, जो भगवान शिव को संदर्भित करता है।
यह मंत्र भगवान शिव की पत्नी माता पार्वती को समर्पित है, जो उनके समृद्धि, समाधान और प्रेम की प्रतीक हैं। इस मंत्र का जाप करने से भक्त भगवान शिव के आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इन सभी शिवमंत्रों का जाप पूरे विश्वास, सच्ची निष्ठा, पूर्ण एकाग्रता और असीम समर्पण के साथ करने से ही लाभ होता है। धार्मिक पुस्तकों के अनुसार, इन शिवमंत्रों का विधि विधान से जाप करने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है|