मासिक शिवरात्रि 2024 सूची, जानें 2024 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि

0
मासिक शिवरात्रि 2024 सूची

मासिक शिवरात्रि 2024 सूची

मासिक शिवरात्रि 2024 सूची : देवादिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को की जाती हैं। इस दिन को मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार सालभर में कुल 12 शिवरात्रि होती हैं, जिसमें फाल्गुन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

फाल्गुन मास की शिवरात्रि में देवादिदेव महादेव भगवान शिव का जलाभिषेक भक्तजन बड़े धूमधाम से करते हैं। इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी होती है।

ऐसा विश्वास किया जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन के समस्त दु:खों से मुक्ति मिलती है।

तो चलिए जानते हैं कि साल 2024 में कब-कब मासिक शिवरात्रि होंगी। यदि आप भी भगवान शिव के अनुयायी हैं तो ये लेख आपके लिए ही हैं।

मासिक शिवरात्रि 2024 सूची (monthly shivratri 2024 list)

तारीख दिन महीना
9 जनवरी 2024 मंगलवार पौष मासिक शिवरात्रि
8 फरवरी 2024 गुरुवार माघ मासिक शिवरात्रि
8 मार्च 2024 शुक्रवार महाशिवरात्रि, फाल्गुन शिवरात्रि
7 अप्रैल 2024 रविवार चैत्र मासिक शिवरात्रि
6 मई 2024 सोमवार वैशाख मासिक शिवरात्रि
4 जून 2024 मंगलवार ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि
4 जुलाई 2024 गुरुवार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
2 अगस्त 2024 शुक्रवार सावन मासिक शिवरात्रि
1 सितंबर 2024 रविवार भाद्रपद मासिक शिवरात्रि
30 सितंबर 2024 सोमवार अश्विन मासिक शिवरात्रि
30 अक्टूबर 2024 बुधवार कार्तिक मासिक शिवरात्रि
29 नवंबर 2024 शुक्रवार मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि

Disclaimer : मासिक शिवरात्रि 2024 सूची मात्र सूचनात्मक लेख है| thebhaktitimes.com इसकी पुष्टि नहीं करती है| अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *