रोजाना एक चुकंदर खाने के फ़ायदे 2023 The Incredible Benefits of Eating Beets

0
चुकंदर खाने के फ़ायदे

photo credit: Google

चुकंदर खाने के फ़ायदे :- आपने अपने चिकित्सक से कभी न कभी अवश्य सुना होगा कि हरी सब्जियाँ पोष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं| चिकित्सक कहते भी हैं कि एक रोटी कम खाओ लेकिन टमाटर, गाजर, मूली और चुकंदर से बना सलाद खूब खाओ| क्योंकि इन सभी से हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोष्टिक तत्व मिलते हैं| जो हमारे तन और मन दोनों के लिए लाभदायक होते हैं|

इस लेख में हम आपको सलाद के राजा चुकंदर के अनेक फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं| क्योंकि चुकंदर में अन्य हरी सब्जियों की तुलना में दोगुना मात्रा में पोषक तत्व होते हैं| यदि आप सलाद में अन्य चीजें नहीं ले पा रहे हैं तो कम से कम चुकंदर का सेवन अपने दैनिक आहार में अवश्य करें|

चलिए जानते हैं चुकंदर खाने के फ़ायदे के बारे में:-

चुकंदर का परिचय (Introduction of Beetroot)

चुकंदर का अंग्रेजी नाम बीटरूट (Beetroot) और वैज्ञानिक नाम बीटा वल्गेरिस है| यह एक जड़ वाली सब्जी है| पोषक तत्वों की भरपूरता के कारण इसे फंक्शनल फूड भी कहा जाता है| चुकंदर भारत समेत विश्व के अन्य देशों में भी भरपूर मात्रा में उगाया जाता है| क्योंकि यह एक मात्र ऐसी सब्जी है जिसके सेवन से हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है|

यदि किसी महिला या पुरुष के अंदर हीमोग्लोबिन की कमी है तो उसे नियमित चुकंदर (चुकंदर खाने के फ़ायदे) का सेवन करने की सलाह दी जाती है| एनीमिया से ग्रसित लोगों के अंदर हीमोग्लोबिन, आयरन जैसे तत्वों की कमी हो जाती है| इस कारण उनका शरीर अक्सर थका सा रहता है और उनके अंदर रोध प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है| इन लोगों को भी चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है|

कैसे करें चुकंदर का उपयोग (How to use beetroot)

यदि आप चुकंदर के सभी पोषक तत्वों का लाभ एक साथ लेना चाहते हैं तो आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं| कुछ लोग चुकंदर का सलाद खाना पसंद नहीं करते तो ऐसे लोग चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं| चुकंदर के गुणकारी तत्वों के कारण अब चुकंदर का अचार भी बाजार में मिलने लगा है| साथ ही घरों में महिलायें बच्चों को चुकंदर (चुकंदर खाने के फ़ायदे) खिलाने के लिए चुकंदर के पराठे भी बनाने लगी हैं| साधारण शब्दों में कहें तो हम किसी भी रूप में चुकंदर का सेवन कर सकते हैं|

दिल के लिए लाभकारी है चुकंदर का उपयोग (Is the use of beetroot beneficial for the heart?)

चिकित्सकों का ऐसा मानना है कि नियमित चुकंदर के सेवन से हम अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं| क्योंकि चुकंदर (चुकंदर खाने के फ़ायदे) एंडोथेलियल फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है जो संभावित रूप से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। यदि आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में चुकंदर का अवश्य शामिल करें|

चुकंदर दिमाग को तंदुरस्त रखता है (Beetroot keeps the brain healthy)

दिमाग में खून का संचार कम होने के कारण यादास्त और तर्क करने की क्षमता प्रभावित होती है| इस कारण ब्रेन डैमेज, अल्जाइमार जैसी गंभीर बिमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ सकती है| चुकंदर (चुकंदर खाने के फ़ायदे) दिमाग में खून संचार में सुधार करने में मदद कर सकता है| अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें|

तवचा के लिए चुकंदर के फायदे (Benefits of beetroot for skin)

वैसे तो हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियाँ हमारी तवचा (स्किन) के लिए बहुत फायदेमंद होती है| लेकिन चुकंदर (चुकंदर खाने के फ़ायदे) एक मात्र सब्जी है जिसके नियमित सेवन से हमारे चेहरे पर ग्लो आता है| यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आपके चेहरे पर फोड़े फुंसी कभी नहीं होंगे| साथ ही यह वजन नियंत्रित करने में भी कारगर सिद्ध हो सकता है|

Disclaimer:- यह लेख सिर्फ़ सूचना के लिए है| अधिक जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से परामर्श करें|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *